सुपौल : एसएसबी ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
वीरपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर मुख्यालय एवं

वीरपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर मुख्यालय एवं वाहिनी की सभी सीमा चौकियों पर शुक्रवार को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था। 45वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, महिला कार्मिकों, स्कूली बच्चों तथा सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। मौके पर उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, सहायक कमांडेंट राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं महिला कार्मिक उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


