नगर निकाय कर्मियों ने भरी हुंकार, सरकार को दी कड़ी चेतावनी

Jan 12, 2026 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल में बिहार लोकल बॉडिज इम्प्लाईज फेडरेशन की बैठक हुई, जिसमें मो. असजद आलम को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। बैठक में निकाय कर्मियों के 11 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जैसे दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मियों की सेवा स्थायीकरण। यदि सरकार मांगें नहीं मानती, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

नगर निकाय कर्मियों ने भरी हुंकार, सरकार को दी कड़ी चेतावनी

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार लोकल बॉडिज इम्प्लाईज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा की अहम बैठक बेगूसराय नगर निगम परिसर में हुई। इसमें राज्य के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधि और प्रांतीय नेता शामिल हुए। सर्वसम्मति से सुपौल नगर के मो. असजद आलम उर्फ अप्पू को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। महामंत्री चुने जाने के बाद सोमवार को नगर परिषद में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। बिहार लोकल बॉडिज इम्प्लाईज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा का असजद आलम के महामंत्री चुने जाने पर निकाय कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव भी शामिल हुए। उन्होंने महामंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।

कार्यक्रम में नव निर्वाचित महामंत्री ने कहा कि निकायकर्मियों को बताया कि बेगुसराय में हुई बैठक में पिछली कार्यवाही की संपुष्टि के बाद कर्मियों से जुड़े 11 बड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें दैनिक वेतनभोगी, संविदा, आउटसोर्सिंग और एमटीएस कर्मियों के सेवा स्थायीकरण को प्राथमिक मुद्दा बनाया गया। जब तक सेवा स्थायी नहीं होती, तब तक समान कामझ्रसमान वेतन के तहत भुगतान करने की मांग रखी गई। इसके अलावा कोटि ‘घ’ के सफाई कर्मियों के समाप्त पदों को बहाल करने, सातवें वेतन पुनरीक्षण की विसंगतियों को दूर करने और हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन पर भी गंभीर चिंता जताई गई।अनुकंपा नियुक्ति में आ रही अड़चनों को हटाने,सेवानिवृत्त कर्मियों को संविदा पर रखने में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप को रोकने और विधवाओं की बंद पारिवारिक पेंशन फिर से शुरू करने की मांग उठी। सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं, तो राज्यभर में नगर निकाय कर्मी कामकाज ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। प्रधान सहायक किशुनदेव कामत ने बताया कि सुपौल में सरकार के निर्देशों का पालन हो रहा है और कर्मियों की जायज मांगों पर सकारात्मक बातचीत जारी है। बैठक में कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव, सुशीला देवी, असर्फी पासवान, सिटी मैनेजर निशा प्रवीण, स्वच्छता पदाधिकारी शालू सिंह, छोटू कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार यादव, रविशंकर रमण, हीरा देवी, गुलो राउत, मंगल राउत आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।