Supaul News: सुपौल : सड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

Supaul News: सुपौल के मल्हनी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किसान राधे मुखिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह खेत से साइकिल पर घर लौट रहे थे, तभी केला लदी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। उन्हें सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

Supaul News: सुपौल : सड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी वार्ड-1 निवासी एक किसान की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान खुसर मुखिया के 47 वर्षीय पुत्र राधे मुखिया के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार राधे मुखिया बीते गुरुवार की सुबह करीब छह बजे साइकिल से अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुपौल-सहरसा मुख्य सड़क पर मल्हनी स्थित मध्य विद्यालय मल्हनी के समीप सहरसा की ओर से आ रही तेज रफ्तार केला लदी पिकअप ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में राधे मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को नेपाल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। राधे मुखिया अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। इनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी और बेटा अभी अविवाहित हैं। किसान की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। मामले में सदर थानाध्यक्ष राम सेवक राउत ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦राधे मुखिया की मौत कैसे हुई?−
सुपौल-सहरसा मुख्य सड़क पर मल्हनी के समीप केला लदी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : सड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम