
सुपौल : दुकान की आड़ में स्मैक का धंधा, छद्म ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
सुपौल शहर में नशे के खिलाफ मुहिम के तहत सदर थाना पुलिस ने राजेश कुमार को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से 17 पुड़िया स्मैक, 53 पीस सिल्वर पेपर और 28,940 रुपये नगद मिले। आरोपी ने एक साल से स्मैक का कारोबार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कीर्तन भवन के पास दुकान चलाने वाले वार्ड 12 निवासी राजेश कुमार को स्मैक बेचते हुए रविवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 17 पुड़िया स्मैक, 53 पीस सिल्वर पेपर और 28 हजार 940 रुपये नगद बरामद किए हैं। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दुकान से लंबे समय से स्मैक की बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने योजना बनाकर छद्दम ग्राहक को दुकान पर भेजा।
जैसे ही दुकानदार ने स्मैक की पुड़िया बेची, पहले से तैनात पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दुकान से नशे से जुड़ा सामान और बड़ी रकम मिली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बीते एक साल से स्मैक का कारोबार कर रहा था। उसने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज से जुड़ी अहम जानकारी भी पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले भी राजेश शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




