Supaul News: सुपौल : राष्ट्रीय लोक अदालत आज, अधिकाधिक मामलों के निपटारे पर जोर
Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सुपौल न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों की

Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सुपौल न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार देर शाम हुई। प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर हुई बैठक में अधिकाधिक मामलों के निष्पादन और पक्षकारों की सुविधा पर चर्चा की गई। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय ने भी एमएसीटी मामलों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निपटारे पर सुझाव दिए। बैठक में एनआई एक्ट, विद्युत अधिनियम, समझौता योग्य आपराधिक, बाट एवं माप तथा एमएसीटी मामलों के अधिकाधिक निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। न्यायिक पदाधिकारियों को अपने न्यायालयों में लंबित पात्र मामलों की समीक्षा कर समझौते की संभावना वाले मामलों के निष्पादन का प्रयास करने को कहा गया।
वीरपुर और निर्मली के न्यायिक पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भाग लिया। डीएलएसए सचिव अमित गौरव ने तैयारियों की जानकारी दी।


