सुपौल : अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्ती, 6600 रुपये जुर्माना वसूला

Feb 28, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल में नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर लोहिया नगर चौक से हुसैन चौक तक अभियान चलाया गया। ठेलों और दुकानों से 6600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सुपौल : अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्ती, 6600 रुपये जुर्माना वसूला

सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को डीएम सावन कुमार के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने लोहिया नगर चौक से लेकर हुसैन चौक तक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों और नालों पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय करने वालों को हटाया गया। लोहिया चौक पर एक किराना दुकान संचालक और एक पान दुकानदार से जुर्माना वसूला गया। वहीं महावीर चौक पर एक अन्य किराना दुकान से भी आर्थिक दंड लिया गया।

कुल मिलाकर 6600 रुपये जुर्माने की वसूली की गई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कई दुकानदारों ने सड़क किनारे बने नाले तक को अतिक्रमित कर लिया था, जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था अधिकारियों ने जुर्माना वसूलने के साथ-साथ संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर परिषद कर्मियों और पुलिस बल की मौजूदगी में सड़कों को खाली कराया गया। इधर, लोहिया नगर चौक पर सड़क किनारे लगे ठेलों को हटाए जाने के बाद सड़क की चौड़ाई स्पष्ट रूप से बढ़ी हुई नजर आई और यातायात कुछ हद तक सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि नियमित रूप से निगरानी हो तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई हो। इससे पूर्व भी कई बार सड़कों और चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाया गया है, लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो जाती है। ऐसे में नागरिकों का मानना है कि स्थायी समाधान के लिए लगातार मॉनिटरिंग और सख्ती जरूरी है, तभी शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।