Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSupaul Illuminates for Diwali Preparations Celebrations and Community Spirit
मां लक्ष्मी के अभिनंदन में जगमग हुआ घर-आंगन

मां लक्ष्मी के अभिनंदन में जगमग हुआ घर-आंगन

संक्षेप:

सुपौल में दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर जगमगा उठा है। लोग घरों में दीप जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। मिठाई, उपहार खरीदारी और पूजा सामग्री की बिक्री में तेजी आई है। काली मंदिर...

Mon, 20 Oct 2025 01:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम से ही पूरा शहर जगमगा उठा है। रंग-बिरंगी रोशनी में नहाये घरों की शोभा देखते बन रही है। रविवार मां लक्ष्मी के स्वागत में घर-आंगन में खुशियों के दीप जलाने को शहरवासी पूरी तरह तैयार हैं। मिठाइयां और उपहार बांटकर दिवाली मनाने के लिए लोग देर शाम तक खरीदारी करते रहे। सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी-गणेश, कुबेर और नवग्रह की विशेष पूजा-अर्चना के लिए लोग दुकानों पर पूजन सामग्री खरीदते रहे। शहर के प्रसिद्ध रेलवे माल गोदाम काली मंदिर की सजावट पूरे शहर को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। फूल-पत्तियों और रंगीन झालर से सजा मंदिर दिव्य लग रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूजा समिति के संरक्षक सुनील सिंह ने बताया कि सोमवार आधी रात के बाद श्रद्धालुओं के लिए माता के पट खोल दिए जाएंगे। वहीं सदर प्रखंड के मलहद में भी काली पूजा का आयोजन हो रहा है। हालांकि आचार संहिता को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। लेकिन पूजा के लिए पंडाल और लाइटों की सजावट लोगों को आकर्षिक कर रहा है। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर रंगीन एलईडी लड़ी और बल्ब की रोशनी अद्भुत छटा बिखेर रही है। लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों की भी भव्य सजावट किये हैं। वहीं इसबार पटाखा बाजार में भी खूब चहल-पहल है। थोक विक्रेता मो. जफर ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इसबार पटाखा की कीमतों में 20 से 25 फीसदी तक का उछाल है। कीमत आसमान छू रहा है। इस वजह से कम स्टॉक मंगाए। उधर, पटाखे की वैरायटी के लिए दुकानों पर लोगों की जबर्दस्त भीड़ रही। दीपावली को खास बनाने के लिए मिठाई दुकानदारों ने भी खास तैयारी की है। ग्राहकों के इंतजार और पैकिंग भी व्यवस्था की गई है। घर-घर से निकला यम का दीया छोटी दिवाली पर रविवार शाम महिलाओं ने घरों से यम का दीया निकाला। इस दिन दीये में सरसों तेल और सात प्रकार का अनाज डालकर घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाया जाता है। पंडित धर्मेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि नरक चतुर्दशी के दिन लोग यमराज के लिए दीपक जलाते हैं, ताकि परिवार में सुख-शांति बनी रहे। बही-खाता की जमकर बिक्री गांधी मैदान रोड में बही-खाता की खरीदारी के लिए खूब भीड़ रही। एक विक्रेता ने बताया कि इस दिन व्यवसायी अपना खाता बदलते हैं। इसके लिए छोटे- बड़े बही-खातों की काफी मांग रहती है। रविवार को सैकड़ों लोगों ने बही-खाता की खरीदारी की। धान का लावा, बतासे व मूढी की खूब खरीदारी दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार में मूढ़ी, बताशे, धान का लावा और मकुंदाना की खूब बिक्री हुई। स्टेशन रोड, महावीर चौक, लोहिया चौक, गुदरी चौक, मल्लिक चौक आदि में मेले जैसे नजारा रहा। वहीं, प्रतिमा और पूजन सामग्री की भी खूब बिक्री हुई। कौड़ी की भी लोगों ने खूब खरीदारी की। लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद व्यवसायी अपने गल्ले में कौड़ी रख कुबेर जी से प्रार्थना करते हैं। मेडिकल से सदर तक तैनात रहेंगे डॉक्टर दीपावली को लेकर सदर अस्पताल से पीएचसी तक डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में सभी डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसका रोस्टर तैयार कर लिया गया है। रोस्टर के हिसाब से डॉक्टर इमरजेंसी में रहेंगे। इसके अलावा ऑन कॉल भी उपलब्ध होंगे। बताया कि जलने वाला कोई मरीज आएगा तो उसका इलाज सर्जरी के डॉक्टर करेंगे। आंख के डॉक्टर को भी ऑन कॉल रखा गया है। सदर अस्पताल के अलावा पीएचसी और सीएचसी की इमरजेंसी में भी डॉक्टर की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करने कर निर्देश दिया गया है। निर्बाध बिजली के लिए क्यूआरटी गठित दीपावली-छठ के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली कंपनी ने क्षेत्रवार एक डेडिकेटेड टीम का गठन किया है। इसमें सहायक विद्युत अभियंता और कनीय विद्युत अभियंता को रखा गया है। दीपावाली यानी सोमवार और छठ यानी 27 और 28 नवंबर के बीच विद्युत संबंधित शिकायत टीम के मोबाइल नंबर पर उपभोक्ता कर सकते हैं। ईई अलोक कुमार रंजन ने बताया कि बिजली विभाग शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति को प्रतिबद्ध है।