सदर अस्पताल में पार्किंग का नक्शा हो रहा तैयार

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल के सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए स्थायी पार्किंग की सुविधा मई से शुरू होने की संभावना है। नगर परिषद ने मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यह पार्किंग निर्माण अस्पताल परिसर में भीड़ कम करने में मदद करेगा।

सदर अस्पताल में पार्किंग का नक्शा हो रहा तैयार

सुपौल, वरीय संवाददाता जल्द ही सदर अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजनों को स्थायी पार्किंग की सुविधा मिलने लगेगी। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो यह प्रक्रिया मई से शुरू हो जाएगी। अस्पताल परिसर में स्थायी मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण को लेकर नगर परिषद की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। नगर परिषद के आर्किटेक्ट मल्टी स्टोरी पार्किंग का नक्शा तैयार करने में जुट गए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही नक्शा तैयार हो जाएगा। इसके बाद नगर परिषद की बोर्ड की होने वाली बैठक में इसका प्रस्ताव लाकर इसे पारित किया जाएगा और पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दरअसल, सदर अस्पताल में वाहन पार्किंग नहीं होने की वजह से रोजाना अस्पताल आने-जाने वाले मरीज व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल परिसर में खाली जमीन पर पार्किंग बन जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन समेत यहां आने वाले मरीज व उनके परिजनों को भी काफी सुविधा होगी। हालांकि अस्पताल के अंदर गार्ड रूम की ओर अस्पताल स्टाफ के लिए दो मोटरसाइकिल की अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन यह भी नाकाफी है। सदर अस्पताल प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार औसतन रोजाना करीब चार से पांच मरीज ओपीडी में इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। जबकि इंडोर व इमरजेंसी में भी सेवा चालू रहती है। वहीं तेज धूप और गर्मी के मौसम में मौसमी मरीजों की संख्या भी लगातार अस्पताल में बढ़ रही है। ऐसे में सदर अस्पताल में एक स्थायी पार्किंग का होना अति आवश्यक है।गौरतलब है कि फिलहाल भारत की जनगणना 2026 का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्रथम चरण की जनगणना के तहत एक मई तक इसका कार्य किया जाना है। इसके बाद दो मई से दूसरे चरण की जनगणना का काम प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे। इसी क्रम में नगर परिषद कार्यालय में जनगणना कार्य के कारण बोर्ड की बैठक नहीं हो पा रही है। इस कार्य के खत्म होने के तत्काल बाद नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी और उसमें सदर अस्पताल में मल्टी स्टोरी पार्किंग का प्रस्ताव लाकर उसे पारित किया जाना है। बता दें कि सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू होने के बाद सुबह नौ बजे से ही अस्पताल में मरीज व उनके परिजनों की भीड़ जुटने लगती है। ऐसे में पहले रजिस्ट्रेशन कराकर नंबर लगाने और जल्दी से जल्दी अपने मरीज का इलाज कराकर घर लौटने की जुगत में लोग अस्पताल परिसर के अंदर जहां-तहां अपने वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे अस्पताल की एंबुलेंस समेत अन्य लोगों को भी अपने वाहन लाने-ले जाने और पार्क करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।पीक आवर्स में महावीर चौक पर बेतहाशास्थानीय जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों का कहना है कि सदर अस्पताल शहर के मुख्य चौराहा महावीर चौक पर ही स्थित है। पीक आवर्स में इस चौराहे पर बेतहाशा भीड़ रहती है। एक तो अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने ही ऑटो-टोटो चालक अपने वाहन खड़े कर सवारी बैठाते हैं। जबकि रोजाना सदर अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजनों के निजी वाहनों की भी भारी भीड़ रहती है। ऐसे में चौराहे पर जाम में फंसने के बाद अस्पताल आने वाली सरकारी एंबुलेंस को भी कई बार अस्पताल के अंदर प्रवेश करने में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।