Supaul News: सुपौल : नवाचार को प्रोटोटाइप और बिजनेस मॉडल में बदलने के गुर सीखेंगे विद्यार्थी

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

Supaul News: सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में डाइस पहल के तहत कार्यशाला आयोजित की। प्राचार्य डॉ अच्युतानंद मिश्रा ने विद्यार्थियों को विचारों को प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट, प्रोटोटाइप और टिकाऊ बिजनेस मॉडल में बदलने की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने लागत, उपयोगिता और बाजार व्यवहार्यता पर चर्चा की। कॉलेज पेटेंट और स्टार्टअप के लिए भी मार्गदर्शन देगा।

Supaul News: सुपौल : नवाचार को प्रोटोटाइप और बिजनेस मॉडल में बदलने के गुर सीखेंगे विद्यार्थी

विद्यार्थियों को बिजनेस मॉडल की जानकारी

Supaul News:

सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सुपौल इंजिनियरिंग कॉलेज की ओर से डाइस पहल के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल में प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट एवं प्रोटोटाइप बिजनेस मॉडल विकास विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को नए विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने और उन्हें सफल बिजनेस मॉडल में बदलने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुपौल इंजिनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ अच्युतानंद मिश्रा ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी विचार को प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट और कार्यशील प्रोटोटाइप में कैसे बदला जा सकता है। उन्होंने लागत आकलन, उपयोगिता और बाजार में किसी उत्पाद की व्यवहार्यता के विभिन्न पहलुओं को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि किसी विचार की वास्तविक सफलता समाज की समस्याओं का समाधान करने और उसे टिकाऊ बिजनेस मॉडल में बदलने में है। डाइस के सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (एसपीओसी) सह कॉलेज के डीन एकेडेमिक्स डॉ चंदन कुमार ने कहा कि इस पहल की पिछली गतिविधियों के बाद तीसरी कार्यशाला विद्यार्थियों के विचारों को तकनीकी स्वरूप देने में महत्वपूर्ण है। कॉलेज विद्यार्थियों को पेटेंट और स्टार्टअप की दिशा में भी मार्गदर्शन देगा। विद्यालय की प्राचार्या मीना मुर्मू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और उद्यमिता की भावना विकसित होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. उमाशंकर, अजीत कुमार झा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचारों को बिजनेस मॉडल में बदलने से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कार्यशाला कहां आयोजित की गई?−
कार्यशाला पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल में आयोजित की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : नवाचार को प्रोटोटाइप और बिजनेस मॉडल में बदलने के गुर सीखेंगे विद्यार्थी