सुपौल : डीपीएस के छात्रों शानदार प्रदर्शन, 44 से अधिक छात्रों को डिस्टिंक्शन मार्क्स

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल, वरीय संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने

सुपौल : डीपीएस के छात्रों शानदार प्रदर्शन, 44 से अधिक छात्रों को डिस्टिंक्शन मार्क्स

सुपौल, वरीय संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। विषयवार प्रदर्शन में पवन कुमार मिश्रा ने हिंदी में 98%, नंदनी कुमारी ने अंग्रेज़ी में 97%, शांभवी श्रुति ने विज्ञान में 97% एवं गणित में 93%, तथा पायल कुमारी ने सामाजिक विज्ञान में 97% अंक प्राप्त किया है। वहीं दसवीं बोर्ड मेरिट सूची में शांभवी श्रुति ने 94.4% अंक के साथ प्रथम स्थान, श्रेया कुमारी ने 92% के साथ द्वितीय स्थान तथा शिव शंकर कुमार ने 91% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस बाबत विद्यालय के निदेशक उदय कुमार कर्ण ने बताया कि विद्यालय के 44 से अधिक विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन श्रेणी में अपनी जगह बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं प्रधानाचार्या सोनी सिम्मी ने परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे टीम वर्क का प्रतिफल बताया और विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।