सुपौल : डीएम ने की लोक शिकायत के 13 वादों की सुनवाई

Apr 07, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल के डीएम सावन कुमार ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण के 13 वादों में सुनवाई की। इनमें से 7 वादों का निष्पादन किया गया, जबकि 6 वादों की अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। सुनवाई में कई अधिकारी भी शामिल हुए।

सुपौल : डीएम ने की लोक शिकायत के 13 वादों की सुनवाई

सुपौल, वरीय संवाददाता। डीएम सावन कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील संबंधी कुल 13 वादों में सुनवाई की। इनमें सात वादों का निष्पादन किया गया, जबकि छह वादों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी। लोक शिकायत की सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी प्रतापगंज तथा त्रिवेणीगंज और राजस्व अधिकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल राघोपुर, राजस्व अधिकारी अंचल-सुपौल एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् सुपौल भी सुनवाई में मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।