सुपौल : सहयोग शिविर के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
सुपौल के डीएम सावन कुमार ने 19 मई को ग्राम पंचायत घूरण में प्रस्तावित सहयोग शिविर की समीक्षा की। उन्होंने नोडल कर्मियों को आवेदन प्राप्त करने और एफआर कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ फरियादियों की समस्याओं की भी सुनवाई की गई।

सुपौल, वरीय संवाददाता। सुपौल सदर प्रखंड स्थित सामुदायिक भवन में सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घूरण में 19 मई को प्रस्तावित सहयोग शिविर से संबंधित कार्यप्रणाली एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य की प्रगति की डीएम सावन कुमार ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विभाग के नोडल कर्मी को अपने विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही एफआर के कार्य में भी प्रगति लाने को कहा। सामुदायिक भवन में मौजूद दो-तीन फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई भी जिलाधिकारी ने की। समीक्षा के दौरान बीडीओ कृष्णा कुमारी, राजस्व अधिकारी संदीप कुमार, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार एवं मुखिया समेत अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


