सुपौल : वैशाली और जोगवनी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग
सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के गढ़बरुआरी रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस एवं जोगबनी एक्सप्रेस

सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के गढ़बरुआरी रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस एवं जोगबनी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सांसद दिलेश्वर कामैत से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य कुमार रजनीश सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ह्यगुंजनह्ण तथा जदयू के वरष्ठि नेता सह पेंशनर समाज बरुआरी शाखा के अध्यक्ष सुरेश्वर प्रसाद सिंह शामिल थे। जिला परिषद सदस्य कुमार रजनीश सिंह ने बताया कि वे पूर्व में भी सांसद एवं रेलवे के वरीय अधिकारियों को पत्र और ई-मेल के माध्यम से जनहित में दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि गढ़बरुआरी रेलवे स्टेशन से सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में यात्री रेल यात्रा करते हैं। इस क्षेत्र के लोग रोजगार एवं अन्य कार्यों से बड़ी संख्या में दल्लिी जाते हैं, वहीं कई लोग आंखों के इलाज के लिए नेपाल भी जाते हैं। उन्होंने बताया कि यात्री परामर्शदात्री समिति (एसएससी) के सदस्य होने के नाते गत 11 दिसंबर को आयोजित समिति की बैठक में भी गढ़बरुआरी स्टेशन पर दोनों ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव पारित कर रेलवे के उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। पेंशनर समाज बरुआरी शाखा के अध्यक्ष सुरेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि पेंशनर समाज की एक बैठक में, जिसमें सांसद भी मौजूद थे, सभी सदस्यों ने एक स्वर में दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई थी। उस समय सांसद ने इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया था। सांसद दिलेश्वर कामैत ने कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों से किया गया वादा याद है और इस संबंध में वे रेलवे को पत्र भी भेज चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी एक-दो माह के भीतर कम से कम वैशाली एक्सप्रेस का ठहराव गढ़बरुआरी स्टेशन पर सुनश्चिति कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


