सुपौल : कोसी नदी किनारे मिला युवक का शव, पहचान को लेकर जांच तेज

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना क्षेत्र के चिकनी गांव के समीप कोसी नदी किनारे एक

सुपौल : कोसी नदी किनारे मिला युवक का शव, पहचान को लेकर जांच तेज

सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना क्षेत्र के चिकनी गांव के समीप कोसी नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह ग्रामीण महिलाओं ने घास काटने के दौरान नदी किनारे शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। जानकारी के मुताबिक सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव स्थित पूर्वी कोसी गाइड बांध के पास महिलाओं की नजर नदी किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर भपटियाही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक केवल जंघिया और गमछा पहने हुए था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक किसी कारणवश कोसी नदी पार करने का प्रयास कर रहा था और गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में युवक की पहचान को लेकर जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।