Supaul News: सुपौल : भाजयुमो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मिथिला पाग मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

Supaul News: सुपौल में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पारंपरिक मिथिला पाग के कथित अपमान को लेकर डीएम सावन कुमार को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि 7 अक्टूबर को किशनपुर बाजार में पुतला दहन के दौरान पुतले को पाग पहनाया गया और वह भी जल गया। प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Supaul News: सुपौल : भाजयुमो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मिथिला पाग मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

पाग के कथित अपमान पर निष्पक्ष जांच की मांग

Supaul News:

सुपौल, कार्यालय संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मिथिला की सांस्कृतिक पहचान, गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक पारंपरिक पाग के कथित अपमान को लेकर मंगलवार को डीएम सावन कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। इस बाबत भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने बताया कि मामला सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर बाजार के गोलंबर से जुड़ा है। जहां बीते 7 अक्टूबर को महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में पुतले को मिथिला का पारंपरिक पाग पहनाया गया और पुतला दहन के साथ पाग में भी आग लगाई गई। इस घटना को लेकर मिथिला की संस्कृति और परंपरा से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जयंत ने कहा कि मिथिला का पाग महज एक पारंपरिक वस्त्र नहीं, बल्कि सम्मान, स्वाभिमान, अतिथि-सत्कार और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। किसी भी राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन में मिथिला की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े प्रतीक का इस प्रकार इस्तेमाल करना और उसे जलाना लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध और प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर किसी क्षेत्र की परंपरा, संस्कृति और सम्मान से जुड़े प्रतीकों का अपमान नहीं होना चाहिए। डीएम को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार मिश्रा, जिला मंत्री मनीष कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश मल्लिक तथा कार्यालय मंत्री शिवा चौधरी समेत अन्य शामिल थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन क्यों सौंपा?−
मिथिला के पारंपरिक पाग के कथित अपमान की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग के लिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : भाजयुमो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मिथिला पाग मामले में निष्पक्ष जांच की मांग