सुईया में बस पलटी, 12 घायल
कटोरिया सुलतानगंज मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के महेशमारा जंगल के समीप रविवार को असरगंज से कोलकाता जा रही पगला बाबा बस पलट गई। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हो गये। इसमें एक की गंभीर हालत को...
कटोरिया सुलतानगंज मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के महेशमारा जंगल के समीप रविवार को असरगंज से कोलकाता जा रही पगला बाबा बस पलट गई। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हो गये। इसमें एक की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने देवघर रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही बेलहर एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता, सुईया एवं कटोरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को रेफरल अस्पताल कटोरिया भेजा। घायलों में मुंगेर के बरियारपुर थाना के एक एएसआई व एक सिपाही भी शामिल है। रविवार को असरगंज से कोलकाता के लिए पगला बाबा बस खुली थी। इसपर करीब 30 यात्री सवार थे। सुईया के महेशमारा जंगल के पास तीखे मोड़ पर बस के चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई।
दुर्घटना के बाद कोहराम मच गया। बस पर सवार यात्रियों के चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटे तथा सभी लोगों को सुरक्षित बस से निकाला गया। इस दौरान सुईया थाना के बोड़ा निवासी जगदेव यादव, बरियापुर थाना में पदास्थापित एएसआई मो. असलम, सिपाही शंभू कुमार सिंह, बेलहर बिजीखरबा के मटरू पंडित एवं उनकी पत्नी रंजना देवी, तरीमंझिया निवासी बालक प्रिंस दास, हरपुर अम्मा बाजार निवासी चाहत कुमार, सुईया के भेलवा निवासी बेचु तुरी, कोलकाता निवासी सच्चिदानंद साह सहित 12 लोग घायल हुए।
जगदेव यादव को ज्यादा चोट लगी थी तथा डाक्टर ने उन्हें देवघर रेफर कर दिया। इधर दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस घायलों का इलाज करवा रही है। बस चालक पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।