तेज पछुआ हवा से पारा गिरा, बढ़ी ठंड
सुपौल में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे ठंड बढ़ गई। पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री से घटकर 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में कड़ाके...

सुपौल। मौसम ने सोमवार को अचानक करवट ली। दिनभर तेज पछुआ हवा के कारण ठंड के साथ कनकनी बढ़ गई। धूप अच्छी तरह नहीं निकलने के कारण लोगों को पहली बार कंपकपी वाली ठंड का एहसास हुआ। उधर, पछुआ हवा के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री से घटकर 24 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिनों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि कछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी जिससे ठंड में इजाफा होगा। कहा कि नए साल में जिलेवासियों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक आ सकता है। वहीं सोमवार कुछ सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और पछुआ हवा चलती रही। दोपहर बाद करीब 1.30 बजे सूर्य देव के दर्शन तो हुए लेकिन गर्माहट नहीं होने की वजह से दिन भर लोग ऊनी कपड़ों से लिपटे रहे। पहली बार इस सीजन में रात के साथ दिन में भी सर्द मौसम का उहसास हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।