सुपौल : 1460 परीक्षार्थियों ने दी सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस
सुपौल में श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट 2025 और सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कक्षा 6 से 12 के छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा में कुल 1460 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और यह बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दिशा-निर्देश पर आयोजित की गई।
सुपौल,एक प्रतिनिधि। श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2025 और सर सीवी रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस 2026 का प्रथम एवं द्वितीय दिवस शनिवार और रविवार को सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह परीक्षा बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी बीसीएसटी तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 8 शिफ्टों में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएन.मिश्रा ने परीक्षा व्यवस्था से संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षण न केवल विद्यार्थियों में गणितीय व वैज्ञानिक सोच को विकसित करते हैं।

बल्कि उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना, समस्या-समाधान क्षमता और अनुसंधानात्मक दृष्टिकोण को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने समिति के सदस्यों एवं समस्त सहायक प्राध्यापकों तथा कर्मियों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में उपलब्ध उन्नत कंप्यूटर लैब, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, हाई-स्पीड इंटरनेट, तकनीकी सहायता, प्रवेश पत्र जाँच व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण ने परीक्षा को निर्विघ्न बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु गठित सहायक प्राध्यापकों की समिति में गोपाल कृष्ण, नंदन कुमार राजू, रवि रंजन, डॉ. चन्दन कुमार, अर्जुन कुमार महतो और प्रकाश कुमार शामिल थे। जिन्होंने समन्वय, तकनीकी संचालन, परीक्षार्थियों की व्यवस्था, डिजिटल लॉग-इन सहायता और समग्र प्रबंधन की जिम्मेदारी उत्साहपूर्वक निभाई। कहा की प्रशासनिक इकाई की सक्रिय भागीदारी से जिला स्तरीय इस ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन सफल, अनुशासित और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। सभी शिफ्टों में कुल 1460 परीक्षार्थी ने परीक्षा में शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




