
सुपौल : सहरसा सर्किल में 780 उपभोक्ताओं पर 7.88 करोड़ रुपया बकाया
सुपौल के सहरसा सर्किल में एनबीपीडीसीएल ने बकाया बिजली बिल वसूली के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सभी सहायक अभियंता को प्रतिदिन 1 लाख रुपये वसूल करने का लक्ष्य दिया गया है। 780 बकायेदारों पर 7.88 करोड़ रुपये बकाया है। विशेष अभियान के तहत वसूली की प्रक्रिया तेज की जा रही है।
सुपौल, नवीन कुमार। बकाया बिल वसूली के लिए एनबीपीडीसीएल ने सख्त रूख अपनाया है। इसके तहत सहरसा सर्किल(सुपौल, सहरसा व मधेपुा) के सभी सहायक विद्युत अभियंताओं को प्रतिदिन 1 लाख रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया है। निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। इसके लिए विद्युत अधीक्षण अभियंता मुख्यालय को विस्तृत रिपोर्ट भेजेंगे। सभी सहायक अभियंता को प्रतिदिन 20 बकायेदार उपभोक्ताओं से पांच-पांच हजार रुपये की वसूली करनी होगी। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बकाया चाहे जितना पुराना या बड़ा हो, हर हाल में वसूली करनी है। सहरसा सर्किल में 50 हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं की संख्या 780 है।
इनपर कुमल 7 करोड़ 88 लाख रुपया से अधिक बकाया है। विद्युत आपूर्ति अंचल सहरसा के वरीय प्रबंधक राजस्व दीपक कुमार ने बताया कि 2 दिसंबर से बिल वसूली के लिए विशेष अभियान की शुरूआत हो चुकी है। प्रत्येक दिन की बकाया बिजली बिल वसूली की रसीद विभाग को भेजनी होगी। लगतार तीन दिनों तक सभी सहायक अभियंताओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। यदि किसी की वसूली टार्गेट के मुताबिक नहीं पाई जाती है तो उन्हें लापरवाह मानते हुए मुख्यालय को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। बताया कि वसूली बढ़ाने के लिए सभी जेई और एई के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की गई है। उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान के लिए प्रेरित करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। वरीय प्रबंधक राजस्व दीपक कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा में 106 बकायेदार हैं जिनपर 1 करोड़ 23 लाख रुपया बकाया है। विशेष अभियान के तहत 6 उपभोक्ताओं से 1.36 लाख रुपये वसूल की गई है। साथ ही 41 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है जिनपर 22.15 लाख रुपया बकाया है। इसी तरह सिमरी बख्तियारपुर प्रमंडल में 120 उपभोक्ताओं पर 1.24 करोड़ रुपये बकाया है। यहां 7 उपभोक्ताओं से 3.55 लाख रुपये वसूला गया है। साथ ही 32 उपभोक्ता का कनेक्शन काटा गया जिनपर 22.28 लाख रुपया बकाया है। सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधेपुरा में 215 बड़े बकायेदार हैं जिनपर 2.24 करोड़ रुपया बिल ड्यूज है। अभियान चलाकर 4 दिसंबर तक 10 उपभोक्ताओं से 3.1 लाख रुपये बिल की वसूली हुई है। यहां 3 उपभाक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया है जिनपर 2.28 लाख रुपये बकाया है। उदाकिशुनगंज में 165 उपभोक्ताओं पर 1.43 करोड़ बिल बकाया है। यहां अभियान के तहत 17 उपभोक्ता से 8.41 लाख रुपये वसूला गयसा है जबकि 56 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया जिनपर 27 लाख रुपया बकाया है। सबसे कम विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सुपौल में 45 उपभोक्ताओं पर 41.80 लाख रुपये बकाया है। अभियान के दौरान 8 उपभोक्ता से 3.02 लाख रुपये बिजली बिल वसूला गया है। इस डिवीजन में भी 7 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है जिनपर 8.5 लाख का बकाया है। वहीं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल राघोपुर में129 उपभोक्ता पर 1.13 करोड़ रुपये बकाया है। अभियान के दौरान सख्ती बरतने पर 44 उपभोक्ता से14.68 लाख रुपये की वसूली की गई है। हालांकि इस डिवीजन में15 उपभोक्ता का कनेक्शन काटा गया है जिनपर 8.15 लाख एलडी रकम है। सहरसा सर्किल के वरीय राजस्व प्रबंधक दीपक कुमार के मुताबिक नवंबर महीने में सहरसा सर्किल(सुपौल, सहरसा और मधेपुरा) के सभी 6 डिवीजन में 1797 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटा गया है। इसमें सहरसा डिवीजन में 306 उपभोक्ता, सिमरी डिवीजन में 378, सुपौल डिवीजन 32, राघोपुर डिवीजन 55, मधेपुरा डिवीजन 584 और उदाकिशुनगंज डिवीजन के 442 उपभोक्ता शामिल हैं। इसके अलावा नवंबर महीने में सहरसा सर्किल में बिजली चोरी रोकने से संबंधित 111 एफआईआर दर्ज कराये गये। 32 मामले सहरसा, 3 सिमरी, 9 सुपौल, 12 राघोपुर, मधेपुरा 25 और उदाकिशुनगंज में 30 एफआईआर दर्ज कराये गये।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




