सुपौल : अगले महीने होगा जिलास्तरीय सम्मेलन

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल में जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने संगठन की मजबूती और जून में होने वाले सम्मेलन पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि 22 प्रतिशत जनसंख्या के बावजूद हम राजनीतिक रूप से कमजोर हैं। सभी उपजातियों को एकजुट होने की आवश्यकता है।

सुपौल : अगले महीने होगा जिलास्तरीय सम्मेलन

सुपौल, एक संवाददाता । जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा की जिला कार्यकारणी बैठक रविवार को पब्लिक एंड लाइब्रेरी परिसर में आयोजित की गई। इसकी जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने की। बैठक में संगठन की मजबूती व जून महीने में जिला स्तरीय सम्मेलन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हमारी संख्या 22 प्रतिशत रहते हुए भी राजनीतिक रूप से कमजोर हैं। हम 56 उपजाति में बंटे हैं, जब तक सभी एक प्लेटफार्म पर नहीं आएंगे तबतक सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत नहीं होंगे। कार्यक्रम में भगवान चौधरी ,रामचंद्र पोद्दार , पूर्व डीआईजी प्रणव जायसवाल , जयप्रकाश चौधरी , शंभू कुमार गुप्ता , उमेश चौधरी, योगमाया देवी, रामलखन चौधरी, रामबाबू चौधरी , ब्रह्मनारायण सेठ, बमभोली चौधरी, भगवान दत्त चौधरी, लक्ष्मीकांत गुप्ता , कुमार त्रिलोक , जगन्नाथ चौधरी, अरुण कुमार जायसवाल, संतोष चौधरी, रामकुमार चौधरी , कंचन जयसवाल सहित कई वैश्य समाज के लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।