Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSSB Foils Human Trafficking Attempts at India-Nepal Border
सुपौल : एसएसबी ने मानव तस्करी के प्रयास को किया नाकाम

सुपौल : एसएसबी ने मानव तस्करी के प्रयास को किया नाकाम

संक्षेप:

सुपौल में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मानव तस्करी के दो प्रयासों को नाकाम किया। 45वीं बटालियन के जवानों ने दो युवतियों को सुरक्षित बचाया और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जांच में एक आरोपी ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने की कोशिश की थी।

Jan 23, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सतर्कता का परिचय देते हुए मानव तस्करी के दो संभावित प्रयासों को नाकाम कर दिया। 45वीं बटालियन की सीमा चौकियों निओर और भीमनगर पर अलग-अलग कार्रवाई में दो युवतियों को सुरक्षित बचाया गया, जबकि दो संदिग्धों को पकड़कर विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। एसएसबी 45वीं बटालियान के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए सभी चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान निओर सीमा चौकी पर ड्यूटी के दौरान जवानों ने एक व्यक्ति को एक युवती के साथ भारत से नेपाल जाते हुए रोका।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रंजीत मलिक, निवासी मधुबनी बताया और विवाह के बाद मंदिर जाने की बात कही। जांच में युवती के नाबालिग होने और उसकी इच्छा के विरुद्ध विवाह किए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी और युवती को चाइल्ड हेल्पलाइन, मधुबनी के सुपुर्द किया गया। वहीं भीमनगर चेक पोस्ट पर एसएसबी जवानों ने नेपाल निवासी प्रकाश कुमार साह को एक 19 वर्षीय युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। जांच में युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने की पुष्टि हुई। दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना भीमनगर को सौंप दिया गया। एसएसबी कमांडेंट ने सीमा पर निगरानी और सख्त करने की बात कही है।