सुपौल : प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए गायत्री शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

सुपौल : प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना

सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश की सेवा के लिए लगातार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जिला महामंत्री कुणाल कुमार, जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी, रणधीर ठाकुर, जिला मंत्री महेश देव, अशोक शर्मा, रंजू झा, जयंत मिश्रा, विमलेन्दु ठाकुर, रूबी जायसवाल, अभय कुमार, आशीष कुमार ‘आशू’ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।