सुपौल : दो अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से महिला समेत दो घायल
त्रिवेणीगंज में सोमवार को जहरीले सांप के काटने से एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की स्थिति स्थिर बताई गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर जहरीले सांप के काटने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान
दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बी.एन. पासवान ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को 5 से 6 घंटे तक निगरानी में रखने की सलाह दी। चिकित्सक के अनुसार, एक की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। वहीं, दूसरे दिलीप मेहता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घटना का विवरण
पीड़ित की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के खट्टर चौक स्थित वार्ड संख्या-25 निवासी प्रदीप साह की 26 वर्षीय पत्नी नीतू कुमारी तथा जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम वार्ड संख्या-12 निवासी लक्ष्मण मेहता के 35 वर्षीय पुत्र दिलीप मेहता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नीतू कुमारी सोमवार को अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके बाएं पैर में डस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया। वहीं, दिलीप मेहता एक पानी प्लांट पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


