Supaul News: सुपौल : हरीराहा पंचायत में सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा का आयोजन
Supaul News: राघोपुर प्रखंड के करजाईन थाना क्षेत्र की हरीराहा पंचायत में शारदीय नवरात्र पर सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा आयोजित की गई है। सुजीत महाराज कथा सुना रहे हैं और धार्मिक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य धार्मिक चेतना, सदाचार, अच्छे संस्कार, नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।
हरीराहा में सात दिवसीय देवी भागवत कथा का आयोजन
Supaul News:
करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड के करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीराहा पंचायत में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर है। कथा व्यास सुजीत महाराज जी श्रद्धालुओं को श्री देवी भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान प्रस्तुत आकर्षक धार्मिक झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां भगवती की महिमा का श्रवण कर रहे हैं। कथा और झांकी के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।मेला कमेटी के संयोजक दिलीप यादव एवं समाजसेवी विकास कुमार टुनटुन यादव ने बताया कि सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, सदाचार और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूती मिलती है।विकास कुमार टुनटुन ने कहा कि श्री देवी भागवत कथा मातृशक्ति के महत्व को समझने और नारी सम्मान की भावना को मजबूत करने का भी संदेश देती है। मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा से श्रद्धालुओं को शक्ति, भक्ति, साहस और नारी सम्मान की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कथा के साथ आयोजित धार्मिक झांकी में विभिन्न प्रसंगों की आकर्षक प्रस्तुति की जा रही है। इससे कथा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


