Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSevere Traffic Jam at Simrahi Market on NH-27 and NH-106 Disrupts Emergency Services
सुपौल : सिमराही बाजार भीषण जाम जाम में फंसे कई एम्बुलेंस , यातायात बाधित

सुपौल : सिमराही बाजार भीषण जाम जाम में फंसे कई एम्बुलेंस , यातायात बाधित

संक्षेप: राघोपुर के सिमराही बाजार में एनएच-27 और एनएच-106 पर बुधवार शाम भीषण जाम लग गया। जाम करीब चार घंटे तक रहा, जिसमें एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए। स्थानीय पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति गंभीर बनी रही।

Thu, 13 Nov 2025 01:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 और एनएच-106 के जेपी चौक पर बुधवार की शाम भीषण जाम लग गया। जो कि जाम की समस्या दोपहर से ही लगना शुरू हो गया था। जाम करीब चार घंटों लगा रहा। वही जाम में कोई एम्बुलेंस फंस गईं, जिनमें मरीजों को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया जा रहा था। जाम की स्थिति यह हो गई कि एनएच-27 के दरभंगा और फारबिसगंज दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन सिमराही बाजार के पास रेंगते नजर आए। एनएच-106 से आने वाले वाहन भी जाम में उलझ गए, जिससे चारों दिशाओं में यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जाम के कारण सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। बस, ट्रक, ट्रैक्टर, निजी गाड़ियाँ और ऑटो चालकों को घंटों तक खड़े रहना पड़ा। कई यात्रियों को तो वाहन छोड़कर पैदल ही अपनी मंजिल की ओर बढ़ना पड़ा। जाम इतनी भीषण लगी कि सिमराही आने व जाने वाले सभी बड़े व छोटे मार्गों पर भीषण जाम लग गया। रोड जमा की जानकारी मिलते ही राघोपुर पुलिस अपने दल बल के साथ जाम को हटाने का प्रयास करने लगा। कई जगहों पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से हटाया गया। बता दें कि सिमराही जेपी चौक पर जाम से निपटने के लिए प्रतिदिन पुलिस तैनात रहता है लेकिन इसके बावजूद जाम लग जाता है। जाम की स्थिति इतनी विकराल थी कि सड़कों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। दुकानों के सामने लगी वाहनों की कतार ने व्यापारियों की भी मुश्किलें बढ़ा दीं। एनएच-27 बिहार को गुजरात और असम से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, वहीं एनएच-106 मधेपुरा, सुपौल और सहरसा को जोड़ता है। दोनों हाईवे का संगम स्थल होने से सिमराही बाजार हमेशा यातायात दबाव में रहता है। लेकिन अतिक्रमण और जगह-जगह अवैध पार्किंग की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है।