Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSerious Shooting of Grain Merchant in Triveniganj Police File Case Against Unknown Assailants
सुपौल : आखिकार 72 घंटे बाद गल्ला व्यवसायी के भाई के फर्द बयान पर दर्ज किया केस

सुपौल : आखिकार 72 घंटे बाद गल्ला व्यवसायी के भाई के फर्द बयान पर दर्ज किया केस

संक्षेप:

त्रिवेणीगंज के महेशुआ वार्ड 10 में 26 नवम्बर को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी शशिरंजन जायसवाल को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उनके भाई चंद्रशेखर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। शशिरंजन को इलाज के लिए सूर्या अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है।

Sun, 30 Nov 2025 10:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बीते 26 नबंबर को थाना क्षेत्र के महेशुआ वार्ड 10 स्थित पोखर के समीप अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के गोलीबारी में गम्भीर रूप से जख्मी गल्ला व्यवसायी शशिरंजन जायसवाल के मामले में पुलिस ने आखिरकार शनिवार को जख्मी व्यवसायी के भाई महेशुआ वार्ड नंबर 13 निवासी चंद्रशेखर जायसवाल के फर्द बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए फर्द बयान में कहा गया हैं कि छोटाभाई शशिरंजन जायसवाल लालपट्टी में अपना गल्ला का कारोबार करता हैं। 26 नबंबर की शाम अपना दुकान बन्द करलालपट्टी में ही देव्द्धदेवनारायण चौधरी के यहां से भोज खाकर करीब सवा सात बजे शाम में निकला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उस समय में महेशुआ में भी भोज खाने गए हुए थे। शाम समय करीब 7: 55 बजे फोन के माध्यम से मुझे सूचना मिली घर जाने के क्रम में मेरे भाई को महेशुआ वार्ड 10 स्थित पोखर के पास दो अज्ञात अपराधी जो अपाची मोटरसाइकिल से पीछे से आकर अंधाधुंध गोली चलाकर दक्षिण की ओर भाग गए हैं। इसमें से चार गोली मेरे भाई को लगी और वो वही पर गिरे हुए है। सूचना दिए जाने के बाद मेरे भाई को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा मेरे भाई को रेफर कर दिया गया। उसके बाद मैं अपने भाई का इलाज सूर्या अस्पताल सहरसा में करवा रहा हूं। मालूम हो कि इस मामले को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।