सुपौल : एनएच-27 पर कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Feb 10, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

राघोपुर में एनएच-27 पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार रामानंदन यादव को टक्कर मार दी। घायल को राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल : एनएच-27 पर कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर, हायर सेंटर रेफर

राघोपुर, एक प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही पुल के समीप एनएच-27 पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति खेत देखकर साइकिल से घर लौट रहा था। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बेलही निवासी 60 वर्षीय रामानंदन यादव के रूप में की गई है। प्रतापगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख भूप नारायण यादव ने बताया कि रामानंदन यादव उनके चाचा हैं। वे एनएच-27 पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि कार एक महिला चालक चला रही थी। रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलने पर प्रतापगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षा की दृष्टि से अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।