Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSecond Revenue Maha Abhiyan Camp Held in Tekuna Panchayat for Land Record Improvements

सुपौल : तेकुना पंचायत में 385 रेयतों ने सुधार के लिए आवेदन दिये

प्रतापगंज के तेकूना पंचायत भवन में मंगलवार को दूसरा राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में रैयतों ने जमाबंदियों में सुधार के लिए आवेदन दिए। सीओ आशुरंजन ने बताया कि 385 रैयतों से आवेदन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलWed, 10 Sep 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : तेकुना पंचायत में 385 रेयतों ने सुधार के लिए आवेदन दिये

प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। तेकूना पंचायत भवन में मंगलवार को दुसरा राजस्व महाअभियान शिविर क आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग लगे टेबूलों पर उमडी रेयतों की भीड़ को जमाबंदियां में सुधार कराने के लिए साक्ष्य के साथ आवेदन देते देखे गये। महाअभियान शिविर की मॉनिटरिंग कर रहे सीओ आशुरंजन ने बताया कि तेकूना पंचायत में दो मौजा है। तेकुना मौजे में कुल जमाबंदी 4029 है। जिसमें 3825 रैयतों को प्रपत्र दिया गया । वही ईमानपट्टी मौजा में कुल 424 जमाबंदी है।जिसमें 366 रैयतों के बीच प्रपत्र वितरित किया गया है ।उन्होंने बताया कि अंचल के छोटे छोटे मौजों में 16 अगस्त से हीं जमाबंदी प्रपत्र वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

बताया कि द्वितीय शिविर के दिन 385 रैयतों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। सीओ ने बताया कि महाशिविर का मुख्य उद्देश्य रैयतों की जमाबंदियां में गडबडी सुधार, खाता खेसरा और रकवा के त्रृटि में सुधार आदि करना है। निर्धारित शिविर के दिन सभी साक्ष्यों को सही तरीके से प्रस्तुत करने के लिए हीं उनके बीच अग्रिम प्रपत्र रेयतों के घर घर जाकर वितरित करवाये जा रहे हैं। जिससे रैयतों की समस्या का समाधान सही तरीके से किया जा सके। उन्होंने बताया कि साक्ष्य के रूप में पूर्वजों के नाम की जमाबंदी, मृत्यु प्रमाणपत्र, बंशावली की प्रति,आपसी बंटवारे की प्रति, रैयत का मृत्यु प्रमाणपत्र, खातियान सहित कई अन्य दस्तावेज शिविर में प्रस्तुत किये जा सकते हैं, ताकि साक्ष्य के साथ आवेदन देकर अपनीं जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे। शिविर को सफल बनाने में सर्वे सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी अरविंद कुमार, कर्मचारी अरूण मंड़ल, राहुल कुमार, अमीन सर्वेश्वरी प्रसाद, प्रगति कुमारी, सिद्धार्थ कुमार, मो. मोसीर, आलोक कुमार, संतोष कुमार, आशीष कुमार और विलेश्वर कुमार आदि का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।