Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsSchool Students Innovate Solutions to Curb Theft and Flooding in Supaul
सुपौल : बाढ़ प्रबंधन, चोरी पर लगाम तो मैथ से टूरिज्म बढ़ाने को बच्चों ने किया प्रदर्शित

सुपौल : बाढ़ प्रबंधन, चोरी पर लगाम तो मैथ से टूरिज्म बढ़ाने को बच्चों ने किया प्रदर्शित

संक्षेप:

सुपौल में आरएसएम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान, छात्रों ने चोरी रोकने और कोसी नदी की बाढ़ से निजात दिलाने के लिए वैज्ञानिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट्स में मैथ का उपयोग कर पर्यटन को बढ़ावा देने और चोरियों को कम करने के उपाय शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने जजों को प्रभावित किया।

Nov 30, 2025 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, वरीय संवाददाता। शहरों में होने वाली चोरी पर अब वैज्ञानिक पद्धति से रोक लगेगी, जबकि गणित का फॉर्मूला जिला व प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देगा। इतना ही नहीं बिहार की शोक कहलाने वाली कोसी नदी की बाढ़ से जिलेवासियों को निजात दिलाने के लिए उचित प्रबंधन की दिशा में भी उचित कदम उठाए जाएंगे। इन सभी मुद्दों पर किसी वैज्ञानिक ने नहीं बल्कि स्कूली बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट तैयार किये हैं। दरअसल, राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति की ओर से संचालित आरएसएम पब्लिक स्कूल का 31वां वार्षिकोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। जबकि सात दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस क्रम में आयोजन के दूसरे दिन स्कूल की अलग-अलग कक्षा के बच्चों ने अपने-अपने प्रदर्श से प्रतियोगिता के जजों का मन मोह लिया। बच्चों के बनाए प्रोजेक्ट को देखकर एक तरफ जहां जजों ने उनके हौंसले को सलाम किया तो दूसरी ओर उन्हें उनके बनाए प्रोजेक्ट को लेकर मार्गदर्शन भी किया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल रतीश कुमार, सचिव संजीव नयन गुप्ता समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। वहीं अब रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन के दूसरे दिन आरएसएम पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 सी की छात्रा उद्यांशा ने अपने बनाए प्रदर्श ने मैथ के माध्यम से पर्यटन का विकास कैसे हो, इसपर अपने विचार रखे। वहीं कक्षा नौवीं बी की छात्रा अदिति ने न्यूमेरिक पार्क से अंकों की समझ को बच्चों के लिए काफी आसान बना दिया। उसके प्रदर्श के माध्यम से बच्चों को छोटे-से-छोटे और बड़े-से-बड़े अंकों को समझने में काफी सहूलियत होगी। वहीं नौवीं सी की छात्रा आयूषी राज के बनाए ट्रिगोनोमेट्री पार्क के माध्यम से त्रिकोणमीतीय परिमाप जानने में बच्चों को काफी मदद मिलेगी। उसके बनाए इस प्रोजेक्ट के माध्यम से झट से बच्चे त्रिकोणमीति के सवाल सुलझा लेंगे। इधर स्कूल की कक्षा सात बी और सात डी के छात्र अनुपम व रोहित कुमार ने बताया कि अबाकस की मदद से अंक गणित से जुड़े बड़े से बड़े सवाल खत्म होते ही उनके बनाए प्रोजेक्ट की मदद से छात्र जवाब दे पाने में सक्षम होंगे। जबकि कक्षा सात बी की छात्रा लीसा के बनाया प्रदर्श सूने घर में चोरी की संभावना को कम करेगा। दरअसल, उसने एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया है जिससे बिना संबंधित कार्ड के घर का दरवाजा खुलेगा ही नहीं। और अगर खुल भी गया तो महज पांच सेकेंड के अंदर वह ऑटोमेटिकली लॉक हो जाएगा। ऐसे में चोरी की संभावनाएं कम होंगी। प्रदर्शनी के दौरान कक्षा आठवीं के छात्र हर्ष और नौवीं की छात्रा सानवी ने कोसी-सीमांचल इलाके में कोसी नदी से हर साल होने वाली तबाही को रोकने के लिए कोसी-मेची लिंक परियोजना पर प्रदर्श बनाया था। दोनों बच्चों ने बताया कि कोसी नदी के पानी को किस तरीके से मेची नदी से लिंक कर दिये जाने के बाद कोसी के सुपौल, सहरसा और मधेपुरा तथा सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जिले को बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी। इस क्रम में वहां जज के रूप में मौजूद नवोदय विद्यालय के शिक्षक ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही इस प्रोजेक्ट पर और बेहतर प्रयास करते हुए अगले साल इसके वृहत रूप से प्रदर्शन को कहा।