सुपौल : सिमराही में करोड़ों की लागत से निर्मित स्कूल बना नशे का अड्डा
राघोपुर प्रखंड के सिमराही स्थित लखीचंद्र साहू उच्च विद्यालय का निर्माण अधूरा है, जिससे यह नशाखोरों का अड्डा बन गया है। विद्यालय में नशे का सामान बिखरा हुआ है और कई सामनों की चोरी भी हुई है। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचित किया है, जो असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही स्थित लखीचंद्र साहू उच्च विद्यालय परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित स्कूल नशाखोरों का अड्डा बन गया है। जानकारी के अनुसार करीब आठ साल पहले इस स्कूल को बनाया गया था। इस स्कूल का कुछ निर्माण काम अधूरा रहने के कारण स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा हैंडओवर नहीं लिया, जहां आज यह स्कूल नशा करने वालों का अड्डा बन गया है। स्कूल क्षतिग्रस्त भी हो गया। विद्यालय में लगे कई सामनों की चोरी भी हो गई। बताया जाता है कि इस निर्माणाधीन विद्यालय में असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा इस स्कूल में विभिन्न प्रकार के नशे का अड्डा बना दिया गया है, जहां कई प्रकार के नशा उपयोग का सुई, कोडीन सिरप, शराब आदि जैसी दर्जनों बोतलें यहां बिखरी हैं।

इस बाबत लखीचंद साहू हाय स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि यहां उन्होंने करीब एक वर्ष पहले ही योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैंने इस स्कूल को देखा तो पहले इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी, जहां अधिकारी द्वारा इस मामले में संज्ञान भी लिया गया। लेकिन क्या हुआ क्या नहीं, मुझे इसका जानकारी नहीं है। बताया कि यहां कुछ असामाजिक तत्व स्कूल में नशा का प्रयोग करते हैं। जानकारी मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया गया। रात के समय इस स्कूल में चोरों द्वारा खिड़की गेट की भी चोरी कर ली गई। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में सूचना मिली है। पुलिस लगातार ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




