ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलसंघ ने मनाया विश्राम दिवस

संघ ने मनाया विश्राम दिवस

जदिया। एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ ने विश्राम...

संघ ने मनाया विश्राम दिवस
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 31 Jul 2021 04:41 AM
ऐप पर पढ़ें

जदिया। एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ ने विश्राम दिवस मनाया। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की। बेगुसराय मंडलीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, सचिव अशोक कुमार और कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार ने प्रधान मंत्री और सांसद को दिए मांग पत्र की जानकारी दी। सचिव अशोक कुमार झा ने ग्रुप इंश्योरेंस को 25 लाख तक बढ़ाने की मांग की। सेवानिवृत विकास अधिकारी ने संगठन के महत्व के बारे में बताया। दीपक महाराज ने जीवन सरल पॉलिसी के समर्थन मूल्य में होने वाली कटौती पर विरोध जताया। साथ ही इसे बंद करने की मांग भी की। नृपेंद्र कुमार वर्मा ने बीमाधारक के पॉलिसी ऋण के ब्याज दर को कम करने की मांग की। कैलाश शर्मा बोनस बढ़ाने की मांग की।

मौके पर प्रेम नाथ झा, मणिकांत मिश्र, सुशील ठाकुर, अरूण कुमार मिश्रा, राजेंद्र मोहन ठाकुर, जितेंद्र कुमार, संतोष यादव, संतोष चौहान, अरविंद चौधरी सहित अन्य संघ के सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें