आठ महीने से है वेतन रुका
सुपौल कृषि विभाग की मिट्टी जांच प्रयोगशाला के प्रयोगशाला सेवक उमेश चन्द्र पासवान को आठ महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सहायक निदेशक(रसायन) से इसकी शिकायत कर...
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलThu, 01 Oct 2020 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें
सुपौल कृषि विभाग की मिट्टी जांच प्रयोगशाला के प्रयोगशाला सेवक उमेश चन्द्र पासवान को आठ महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सहायक निदेशक(रसायन) से इसकी शिकायत कर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आवंटन रहने के बाद भी फरवरी से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके बच्चों की पढ़ाई तक बाधित हो गई है। उनका कहना है कि ऑफिस का क्लर्क ने जानबूझ कर उन्हें परेशान किया और राशि सरेंडर कर दी। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की लेकिन किसी ने उनकी सुधि नहीं ली। उमेशचन्द्र ने जल्द वेतन नहीं मिलने पर मिट्टी जांच प्रयोगशाला में ताला जड़ने की चेतावनी दी है।