Supaul News: सुपौल : रुपेश स्मृति युवा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: अनुपलाल यादव महाविद्यालय में रविवार को रुपेश-स्मृति युवा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दिवंगत रुपेश कुमार के सम्मान में किया गया। विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के छात्रों ने निबंध, चित्रकला, संगीत, और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं का सम्मान किया गया।

Supaul News: सुपौल : रुपेश स्मृति युवा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुपलाल यादव महाविद्यालय में रविवार को रुपेश-स्मृति युवा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत रुपेश कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ हुई। आयोजकों ने बताया कि मयूरवा गांव निवासी उमेश कुमार यादव के इकलौते पुत्र रुपेश कुमार की स्मृति में प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिताओं का आयोजन

इसमें निबंध, चित्रकला, संगीत और भाषण प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में यूएसएच मचहा के वर्ग आठ के छात्र दिलखुश कुमार प्रथम, आरएस कोचिंग सेंटर के वर्ग 10 के छात्र किसन कुमार द्वितीय और संत करेंस पब्लिक स्कूल के वर्ग आठ के छात्र आर्यन प्रजापति तृतीय रहे। चित्रकला में संत करेंस पब्लिक स्कूल के वर्ग आठ के राजा कुमार प्रथम, ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय की वर्ग नौ की माही कुमारी द्वितीय और इसी विद्यालय की सुरैया आफरीन तृतीय रहीं। संगीत प्रतियोगिता में संत करेंस पब्लिक स्कूल के कौशल कुमार प्रथम, टीपी कॉलेज के स्नातक छात्र मयंक मणि द्वितीय और प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय की मनीषा कुमारी तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में आर्यभट्ट कोचिंग सेंटर की गुड़िया कुमारी प्रथम, प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय की मनीषा कुमारी द्वितीय और आजाद कोचिंग सेंटर की दिव्या कुमारी तृतीय रहीं। मौके पर प्रो. अरुण कुमार, विवेक, अभिषेक, कौशल, मनीष, आलोक समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦रुपेश-स्मृति युवा प्रतियोगिता-2026 का आयोजन कहाँ हुआ?−
यह प्रतियोगिता अनुपलाल यादव महाविद्यालय में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : रुपेश स्मृति युवा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा