सुपौल : आरओ पर तीन करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
सुपौल में जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता में आरओ संदीप कुमार पर तीन करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगाया। अनिल सिंह ने कहा कि संदीप कुमार ने दाखिल-खारिज के काम में धांधली की है। संदीप कुमार ने आरोपों को निराधार बताया और जांच की मांग की।

सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित जन सुराज पार्टी के कार्यालय में सोमवार को आरटीआई एक्टिविस्ट सह पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस क्रम में उन्होंने दाखिल-खारिज करने में आरओ संदीप कुमार पर जमकर धांधली किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुपौल में सीओ और आरओ पद पर रहने के दौरान संदीप कुमार ने दाखिल-खारिज के लिए तीन करोड़ की रिश्वत ली। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुपौल कार्यकाल में भी विभाग से सीतामढ़ी के मामलों को लेकर कई शोकॉज आरओ से पूछा गया है। यही नहीं बीते तीन जून को ईओयू की टीम सुपौल भी जांच पहुंची थी।
साथ ही चार जून को सीतामढ़ी में ईओयू की टीम ने जांच की। इधर, खुद पर लगे आरोपों को लेकर आरओ संदीप कुमार ने बताया कि उनपर लगे आरोप निराधार हैं। जहां तक बात सदर थाने में उनपर दर्ज मामले की है तो, इसकी जांच कराई जा सकती है। जब उन्होंने विधायक को धमकी दी ही नहीं है तो उन्हें किसी बात का भय नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


