सुपौल : रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का भव्य लॉन्च, युवाओं में उत्साह
सुपौल में सेवन हिल्स ऑटोमोबाइल शोरूम में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का भव्य लॉन्च किया गया। प्रबंधक कुनाल सिंह और क्षेत्रीय मैनेजर अनिल कुमार ने केक काटकर उद्घाटन किया। हंटर 350 के नए फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और किफायती कीमत की जानकारी दी गई। बुकिंग अब सहरसा, तिवारी टोला, पिपरा और सिमराही में शुरू हो गई है।

सुपौल। सुपौल स्थित सेवन हिल्स ऑटोमोबाइल शोरूम में मंगलवार को रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन शो रूम के प्रबंधक कुनाल सिंह एवं क्षेत्रीय मैनेजर अनिल कुमार ने केक काटकर किया। मौके पर मौजूद लोगों को हंटर 350 के नए फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शोरूम के प्रबंधक कुनाल सिंह एवं मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि हंटर 350 अपने शक्तिशाली इंजन, आधुनिक फीचर्स और किफायती कीमत के कारण युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि सेवन हिल्स ऑटोमोबाइल की सहरसा, तिवारी टोला एवं सुपौल के पिपरा एवं सिमराही स्थित शाखाओं में हंटर 350 की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
लॉन्च के दिन विशेष ऑफर के तहत मात्र पांच हजार रुपये में बुकिंग की सुविधा दी गई। इस अवसर पर मैनेजर अनील कुमार, सहित शोरूम के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


