
सुपौल : आभूषण दुकान में भीषण चोरी, 25 लाख की संपति चुराई
राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में चोरों ने ज्वेलरी की दुकान में सेंध लगाकर लगभग 25 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्क्वाड ने जांच शुरू की।...
राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार के वार्ड 8 सर्राफ ज्वेलर्स में बुधवार आधी रात के बाद दुकान के पिछले हिस्से का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण चुरा ली। गुरुवार को पड़ोसी के दुकानदार से इसकी जानकारी दुकानदार संतोष स्वर्णकार हुई। घटना की सूचना राघोपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात की। बाद में डॉग स्क्वायड टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। आभूषण कारोबारी संतोष स्वर्णकार ने बताया कि पांच दिन पहले ही दुकान ओपनिंग किया था। इसलिए दुकान में एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली ज्वेलरी फ्रेम में लगाए थे।
रोज की तरह बुधवार को दुकानदारी के बाद दुकान में बंद कर घर चले गये। इस बीच गुरुवार सुबह सूचना मिली कि पिपराही रोड की तरफ से दुकान का शटर काटकर चोरी हुई है। सूचना मिलते ही भागे-भागे दुकान पर पहुंचे। देखा कि पिछले शटर को तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। एक-एक कर चोरों ने सीसे की फ्रेमिंग को तोड़कर अंदर में रखा 25 किलो चांदी और 7 भरी सोने के आभूषण समेट लिा। पूरे दुकान में जेवर का डब्बा इधर-उधर फेंका हुआ था। बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गये। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। व्यापार संघ के अध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि ये सिमराही बाजार बड़ा मार्केट है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण चोरी की घटना घटी है। चोरी की जानकारी मिलते ही सिमराही बाजार के व्यापारी पहुंचे और पुलिस के प्रति उनका आक्रोश दिखा। उनका कहना था कि पुलिस सजग होती तो चोरी की घटना नहीं घटती। व्यापारियों ने पुलिस को 36 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी रही। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना रात करीब साढ़े 3 बजे की है। इसमें सात लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीपी फुटेज को खंगाल रही है। इसके अलावा डॉग स्क्वायड को बुलाकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिमराही के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और गश्ती में सुस्ती की वजह से लगातार घटनाएं घट रही है। बावजूद पुलिस सुस्त है। व्यवसाई सह भाजपा नेता वैजनाथ भगत ने कहा कि कईसामाजिक संगठनों ने गश्त बढ़ाने का आग्रह किया फिर भी पुलिस निष्क्रिय बनी रही जिसके चलते यह घटना घटी। पूर्व प्रमुख महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने भी पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




