सुपौल : पूर्व मुखिया के घर से 25 लाख के जेवरात की चोरी
सरायगढ़ के चांदपीपर पंचायत के पूर्व मुखिया उदय कुमार चौधरी के घर में अज्ञात चोरों ने रात के समय 25 लाख रुपए मूल्य की जेवरात चोरी कर ली। चोरों ने घर का ताला तोड़कर परिवार के सोने के कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और गोदरेज को तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण और नकद चोरी किया।
सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी किशनपुर प्रखंड के बौराहा पंचायत के पूर्व मुखिया उदय कुमार चौधरी के घर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की जेवरात की चोरी कर लिया। पीड़ित पूर्व मुखिया उदय कुमार चौधरी ने भपटियाही थाना में एक आवेदन देकर बताया है कि गुरुवार की रात में करीब 12 बजे के बाद अज्ञात चोरों ने घर के पिछवाड़े के रास्ते परिसर में प्रवेश किया। जिस कमरे में उनके परिवार के लोग सोए हुए थे, उसका बाहर से दरवाजा को बंद कर दिया गया और जिस कमरे में जेवरात रखा हुआ था, उस कमरे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और कमरे में गोदरेज को तोड़कर उसके लॉकर से सोना का दो मंगलसूत्र, सोना का नदिया दो, सोना का टीका, सोना का चेन, सोना का 6 अंगूठी, सोना का तीन सिक्का, चांदी का ग्लास, चांदी का 125 सिक्का, चांदी का दो हसूली , चांदी का दो पायल, कान का बाली 7 जोड़ा, चांदी का पाया और 1लाख 50 हजार रुपया नगद चोरी कर लिया गया।

पीड़ित श्री चौधरी ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 25 लाख रु से अधिक मूल्य की जेवरात की चोरी कर ली गई। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष संजय दास ने घटनाथल का मुआयना किया।इसके बाद डीआइयू की टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गृहस्वामी के आवेदन के आलोक में अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




