ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौललूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार

कटिहार। मुफस्सिल पुलिस ने शुक्रवार को थाने में दर्ज लूट कांड के एक

लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 12 Jun 2021 05:00 AM
ऐप पर पढ़ें

कटिहार। मुफस्सिल पुलिस ने शुक्रवार को थाने में दर्ज लूट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अप्रैल माह में डीएस कॉलेज के पास एक व्यक्ति से बदमाशों ने बाइक छीन लिया था। अनुसंधान के क्रम में लूट कांड में शामिल एक युवक की पहचान सोनू मंडल के रूप में हुई। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मालूम हो कि उक्त कांड के शामिल दो अन्य आरोपी को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । गौरतलबहै कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाते रहती है। इस दौरान गिरफ्तारी हुई। सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां आपराधिक वारदातें काफी होती है। इसके लिए पुलिस लगातार मुहिम भी चलाती रहती है। कई जगह छापेमारी अभियान भी चलाया जाता है। लोगों से भी कहा जाता है कि संदिग्ध को देखने पर स्थानीय थाना में इसकी सूचना दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें