ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलमुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह कांड के खिलाफ चक्का जाम

मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह कांड के खिलाफ चक्का जाम

मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह की लड़कियों के साथ दुष्कर्म कांड के विरोध में वाम दलों ने चक्का जाम आंदोलन चलाया। शहर के लोहियानगर चौक पर भाकपा माले, माकपा आदि के साथ मिलकर राजद, कॉंग्रेस और अन्य विपक्षी...

मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह कांड के खिलाफ चक्का जाम
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलThu, 02 Aug 2018 01:18 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह की लड़कियों के साथ दुष्कर्म कांड के विरोध में वाम दलों ने चक्का जाम आंदोलन चलाया। शहर के लोहियानगर चौक पर भाकपा माले, माकपा आदि के साथ मिलकर राजद, कॉंग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के समर्थकों ने प्रदार्शन किया। उन्होंने सरकार सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आज दुष्कर्म कांड के सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। आंदोलनकारियों ने नीतीश सरकार की कल्याण मंत्री कि अभिलंब बर्खास्तगी या उनसे इस्तीफा मांगने की बात भी कही। त्रिवेणीगंज में भी बंद समर्थकों ने बाजार बंद कराते हुए 327 ई को जाम कर दिया। हालांकि बाजार बिहार बंद का कोई खास असर नहीं देखा गया। अधिकांश दुकानें खुली रही, कहीं-कहीं आवागमन बाधित हुआ। बिहार बंद के दौरान हर जगह माइंकिंग करा कर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें