
सुपौल : राजद ने किया महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन
छातापुर में राजद द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विपिन कुमार सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य...
छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की महम्मदगंज पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को चार बजे राजद द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर शामिल हुईं। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी डा. विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में टीम तेजस्वी की ओर से शिवांजलि तथा बड़ी संख्या में खासकर महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपिन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ना केवल महिलाओं को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी देना है, बल्कि उन्हें अपने अनुभवों को साझा करने तथा अपनी आकांक्षाओं को प्रकट करने का खुला मंच प्रदान करना भी है।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संकल्पों के बारे में भी सभी को विस्तार पूर्वक बताया गया। जबकि महिलाओं को सम्मान देने को लेकर माई-बहिन मान योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य ठप है। फिलहाल केवल जुमलेबाजी की जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। 15 सालों में जनता की याद नहीं आई। इस बार के विधानसभा चुनाव में आम जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष आशा देवी, प्रखंड महासचिव निभा देवी, रिंकी देवी, पूनम देवी, डेजी देवी, रंजन देवी, कमलेश्वरी पासवान, केशव कुमार, राजकुमार ठाकुर, प्रेम कुमार चौपाल, दानालाल यादव, राजकुमार यादव, सोमी शर्मा, मिथिलेश शर्मा, विनोद यादव, सुभाष कुमार, अश्वनी कुमार, भूषण पासवान, जयप्रकाश सूतियार आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




