सुपौल : महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का आंदोलन तेज

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

राजद ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। 9 जून को सभी प्रखंड मुख्यालयों और 17 जून को जिला मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने जनहित मुद्दों को उठाने और अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का आह्वान किया।

सुपौल : महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का आंदोलन तेज

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, कानून व्यवस्था की कथित विफलता और बढ़ते भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजद ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। आगामी 9 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों तथा 17 जून को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की सफलता को लेकर शनिवार को राजद जिला कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव भूप नारायण यादव ने किया। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी एवं राजद प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया ने कहा कि राज्य और देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि राजद जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है और आगे भी सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरना कार्यक्रम को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव ने विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयासों की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए।

आंदोलन की आवश्यकता

उन्होंने सरकार से जनता की मूल समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की मांग की। वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बैजनाथ मेहता ने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा है, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और गरीब वर्ग लगातार महंगाई की मार झेल रहा है। ऐसे हालात में जनहित के मुद्दों पर आंदोलन समय की आवश्यकता बन गया है। जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर 9 जून और 17 जून के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम की तैयारियाँ

बैठक में धरना कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी प्रखंडों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए। बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और प्रस्तावित धरना कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में बैद्यनाथ मेहता, रामनाथ मंडल, ई. विद्याभूषण कुमार, अनोज आर्य उर्फ लव यादव, मो सैयुदुर रहमान, संतराम, सोनी कुमारी, शिवेंद्र कामत, सुरेंद्र श्यामल, इरफान बिहारी, प्रभाकर प्रसाद, पंकज प्रियदर्शी, अनिल यादव, केशव कुमार, विजय कुमार यादव, सलीमा खातून, उमेश सरदार, नीतीश मुखिया, पप्पू कुमार यादव, कुंभ नारायण सरदार, अमित बहरखेड़, रामनंदन यादव, मोहन यादव, राजा हसन, संतोष चौधरी, उमेश यादव, मनोधर प्रसाद, अमित कुमार, डॉ. तजमुल, हेमकांत कुमार, सीताराम मंडल, पवन कुमार और रौनक कुमार समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦राजद ने किस मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है?−
राजद ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, कानून व्यवस्था की विफलता और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSupaul Newsसुपौल : महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का आंदोलन तेज