सुपौल : लंबित राशन कार्ड ई-केवाईसी शीघ्र पूरा करने का निर्देश

Mar 01, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

वीरपुर में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस), राशन कार्ड ई-केवाईसी और खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गई। एसडीएम नीरज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने और अपात्र लाभुकों की पहचान पर जोर दिया गया।

सुपौल : लंबित राशन कार्ड ई-केवाईसी शीघ्र पूरा करने का निर्देश

वीरपुर, एक संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित कर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्था, राशन कार्ड ई-केवाईसी और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नीरज कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण और ई-केवाईसी प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीएम ने लंबित ई-केवाईसी मामलों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर जल्द से जल्द सभी मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी पूरा होने से वास्तविक और पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित होगी तथा योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा।

समीक्षा के क्रम में अपात्र लाभुकों की पहचान और सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि जो लोग निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं और गलत तरीके से राशन का लाभ ले रहे हैं, उनका सत्यापन कर सूची से नाम हटाया जाएगा। इससे जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। अनाज वितरण व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए एसडीएम ने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को समय पर और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि वितरण में अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित डीलरों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुमंडल स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार लाने और लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।