Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsReview Meeting on Block Development Schemes in Raghopur
सुपौल : बीस सूत्री की बैठक में शिक्षा-स्वास्थ्य, पेयजल-पेंशन का छाया रहा मुद्दा

सुपौल : बीस सूत्री की बैठक में शिक्षा-स्वास्थ्य, पेयजल-पेंशन का छाया रहा मुद्दा

संक्षेप:

राघोपुर में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पेंशन, और किसान योजनाओं पर चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र...

Tue, 12 Aug 2025 05:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

राघोपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर के टीसीपी भवन में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ. कमल प्रसाद यादव ने की। इस दौरान बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पेंशन, किसान, आधार, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित कई योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी का शपथ पत्र अनिवार्य होगा। बैठक में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परमानंदपुर में भवन निर्माण राशि आने के बावजूद भवन नहीं बनने पर शिक्षा विभाग को पत्राचार करने की बात कही गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि पिछली बैठक के बाद सामूहिक प्रयास से पात्र लाभुकों के तीन सौ नए कार्ड निर्गत हुए है। वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार शिविर होने की जानकारी साझा की गई। बताया कि आयुष्मान कार्ड हेतु आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर पंचायत में कैंप लगाए जा रहे हैं। कहा कि घर नल जल योजना के तहत 87 टोले वंचित है। कहा कि इसको लेकर विभाग अधिकारियों द्वारा जल्द कनेक्शन पूरा कर लोगों को लाभ मिलने का आश्वासन दिया गया है। किसानों से संबंधित मुद्दों में क्षति पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तें व भुगतान में विलंब, भूमिहीनों को जमीन आवंटन में विक्रेता की कमी जैसी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की गई।आईसीडीएस विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि प्रखंड के 30 हजार बच्चों में से अब तक 12 हजार दो सौ 74 का केवाईसी पूरा कर लिया गया है। सहरसा 12 आरडी में सुलिस गेट की कमी और रामविशनपुर-राघोपुर सीमा पर जलजमाव की समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान का भरोसा दिया गया। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष आलोक चौधरी, प्रमुख फिदा हुसैन, बीडीओ ओमप्रकाश, प्रक्षिशु बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ रश्मि प्रिया, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीप नारायण राम, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शिल्पा कुमारी, राजस्व पदाधिकारी आकांक्षा मिश्रा, भरत सिंह, रंभा देवी, शशि प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे। प्रखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण में 11 हजार एक सौ 44 मतदाताओं को जारी वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया हैं। इसमें मृत्यु, स्थायी व आंशिक पलायन, दोहरी प्रविष्टि के मामले शामिल बताए जा रहे हैं। बीडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि छूटे हुए मतदाता एक से 31 अगस्त तक बीएलओ के माध्यम से अपने वोटर आईडी कार्ड को जायज बताते हुए अपनी दावेदारी जरूरी दस्तावेज के साथ पेश कर सकते हैं। इसके बाद निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी प्रक्रिया के तहत उसका नाम पुनः वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा।