
सुपौल : शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत में राजस्व महाशिविर मे रैयतों ने 550 आवेदन किया गया जमा
शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत भवन में मंगलवार को राजस्व महाअभियान का दूसरा कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 550 से अधिक आवेदन जमा किए गए। राजस्व कर्मचारी जमीन से संबंधित कागजातों की जांच करेंगे और आवश्यक...
सरायगढ़ निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत भवन में राजस्व महाअभियान की सफलता को लेकर राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार के तहत मंगलवार को दूसरा कैंप का आयोजन किया गया। राजस्व महाअभियान शिविर में सीओ धीरज कुमार ने बताया कि राजस्व महा अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। राजस्व महा शिविर के दूसरा कैंप शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत भवन में रैयतों ने कुल 550 से अधिक आवेदन जमा किया। उन्होंने बताया कि पंचायत वार निर्धारित तिथि के अनुसार कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें जमाबंदी सुधार, खाता खेसरा और रकवा सुधार करना,छुटे हुए जमाबंदी अपलोड करना, आपसी बंटवारा, आवेदन लेने का कार्य किया जा रहा है।बताया

कि राजस्व कर्मचारी घर-घर जाकर जमीन से संबंधित कागजातों की जांच करेंगे। साथ ही जरूरी सुधार की प्रक्रिया को भी पूरा करेंगे।सीओ ने कार्यरत कर्मियों को राजस्व महाअभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सीओ धीरज कुमार ने बताया कि कई जमीन रैयत की मृत्यु बहुत पहले हो गया है और उनका मृत्यु प्रमाण पत्र किसी कारण बस नहीं बन पाया है तो इसके लिए रैयत के परिजन शपथ पत्र के साथ एक सादे कागज पर स्वघोषणा पत्र के आधार पर मुखिया या सरपंच से अभिप्रमाणित कराने के बाद वंशावली में रैयत के मृत लिखे जाने के बाद उसका वंशावली मान्य होगा। जिसके आधार पर रैयत के परिजनों के नाम से जमाबंदी कायम कर दिया जाएगा। या बटवारा कर दिया जाएगा। राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व कर्मी रैयतों की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम से जमाबंदी कराएंगे। पहले पूर्वज की जमीन के सभी खाता, खेसरा और रकबा का सही विवरण परिमार्जन कराया जाएगा। उत्तराधिकारी नामांकन के लिए रैयतों को प्रपत्र में विवरण भरकर पूर्वज का मृत्यु प्रमाण पत्र और वंशावली के साथ कैंप में जमा करना होगा। जो जमाबंदी अभी तक ऑनलाइन नहीं हुआ हैं, उन्हें भी इस दौरान ऑनलाइन किया जाएगा। प्रखंड क्षेत्र में सीओ और आरओ द्वारा राजस्व महा अभियान कार्यक्रम की निगरानी की जा रही है। सीओ ने बताया कि शिविर में उपस्थित राजस्व कर्मचारी सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी से पुरा करेंगे। उन्होंने शिविर में आए भूस्वामी से अपिल की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रुप से आगे आएं और राजस्व सुधार प्रक्रिया का लाभ उठावें। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों की भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है,आम जनता को राजस्व सेवाओं का लाभ मिले, राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड अपडेट करना है। इस मौके पर सीओ धीरज कुमार, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ,आईटी सहायक राजेश कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर चंद्र भूषण कांत संजीत कुमार मोहम्मद तौसीफ आलम मोहम्मद कमरुल अविनाश कुमार शिव शंकर मेहता में कुमार अमन कुमार यादव आलोक कुमार ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




