सुपौल : प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री धडल्ले से जारी
सरायगढ़ में प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का उपयोग बढ़ रहा है। दुकानों और साग-सब्जी के फुटपाथों पर पॉलिथीन का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। लोग इसे फेंक देते हैं, जिससे प्रदूषण और दुर्गंध की समस्या पैदा हो रही है। यह खेतों की उर्वरा शक्ति को नष्ट कर रहा है और जानवरों के लिए भी खतरा बन रहा है।

सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में प्रतिबंध के बाबजूद भी धड़ल्ले से पॉलिथीन का उपयोग विभिन्न दुकानों सहित साग सब्जी और फुटपाथ दुकान पर किया जा रहा है। विभाग अनजान बने हुए हैं। लोग सामग्री लाने के बाद यत्र तत्र फेंक देते हैं। जिस कारण पर्यावरण को प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है। बाजार सहित विभिन्न गांवों के चौक चौराहे पर लगी किराना दुकान, सब्जी मंडी,फल, कपड़े व मांस मछली अंडे सहित अन्य दुकानों पर व्यवसाय में धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। वहीं फेंके गए पालिथीन से कचरा जमा हो जाता है। जिससे दुर्गंध उठती रहती है। गणमान्य लोगों ने बताया कि इसके बढ़ते उपयोग से पर्यावरण प्रदुषण का समस्या उत्पन्न हो रही है।यह
खेतों के लिए उर्वरा शक्ति भी नष्ट कर रहा है। सड़क पर फेंके गए पालिथीन को जानवर खाकर बीमारी को आमंत्रण देता है। साथ ही सड़क किनारे नाले में इसके इकठ्ठा हो जाने से पानी निकासी व जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


