Supaul News: सुपौल : राहुल ठाकुर बने युवा जदयू के प्रदेश महासचिव
हिन्दुस्तान, सुपौल
Supaul News: सुपौल के राहुल ठाकुर उर्फ गोलू को लगातार तीसरी बार युवा जनता दल यूनाइटेड बिहार का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जदयू की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

Supaul News: सुपौल। राहुल ठाकुर उर्फ गोलू को लगातार तीसरी बार युवा जनता दल यूनाइटेड बिहार का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, जदयू सुपौल जिलाध्यक्ष प्रो राजेंद्र प्रसाद यादव सहित प्रदेश एवं जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। राहुल ठाकुर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। इसके लिए वे सभी नेताओं के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जदयू की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

