सिमराही : मोटर पार्ट्स की दुकान में लाखों की चोरी, सुरक्षा पर सवाल
राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 किनारे धर्मपट्टी के

राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 किनारे धर्मपट्टी के समीप शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक मोटर पार्ट्स की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में भय का माहौल है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इस बाबत दुकान के मालिक मनीष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें चोरी की घटना की जानकारी दी। दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
चोरों ने दुकान से लगभग 20 टायर, 10 कार्टून मोबिल ऑयल और एक मोटर मशीन सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। वही सिमराही बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदार और व्यवसायी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस गश्ती नहीं बढ़ाई गई, तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। एनएच-27 जैसे व्यस्त मार्ग के किनारे दुकानों में चोरी की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं। वही घटना की सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




