Supaul News: सुपौल : पहले मैच में राघोपुर की धमाकेदार जीत

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: पिपरा प्रखंड के थुमहा हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। पहले मुकाबले में किशनपुर ने 110 रन बनाए, जिसे राघोपुर ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। राघोपुर के मनीष ने 17 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि दिलखुश ने पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। टूर्नामेंट में युवाओं का उत्साह दिखा।

Supaul News: सुपौल : पहले मैच में राघोपुर की धमाकेदार जीत

Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के थुमहा हाई स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामविलास कामत, स्थानीय मुखिया दिनेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी व पूर्व मुखिया रामप्रसाद मंडलव हुसैन साहब ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पहले दिन किशनपुर और राघोपुर के बीच मुकाबला हुआ। राघोपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी किशनपुर की टीम ने 17.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राघोपुर की टीम ने 9.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।राघोपुर

के मनीष ने 17 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं दिलखुश ने 5 विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलखुश को दिया गया। मैच में उद्घोषक की भूमिका में संजय कुमार व कैलाश कुमार थे, जबकि निर्णायक नीरज कुशवाहा व मयंक मणि थे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी उपेन्द्र मेहता व सोनू ने संभाली। टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में कैलाश कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार समेत अन्य युवाओं का अहम योगदान है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : पहले मैच में राघोपुर की धमाकेदार जीत