सुपौल : डीईओ के निरीक्षण में हिंदी-अंग्रेजी नहीं पढ़ सके स्कूलों के छात्र

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल में प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विभाग कई नए पहल कर रहा है। शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया और बच्चों के पठन-पाठन स्तर पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों के हिंदी और अंग्रेजी के स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए।

सुपौल : डीईओ के निरीक्षण में हिंदी-अंग्रेजी नहीं पढ़ सके स्कूलों के छात्र

सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विभाग कई नए पहल कर रहा है, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर प्राथमिक शिक्षा को तकनीक के माध्यम से आसान और सरल बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित है फिर भी जिले के सरकारी स्कूल के बच्चे अपनी कक्षा की हिंदी और अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ पा रहे हैं। शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान कक्षा में जाकर बच्चों के स्तर की जांच की।

विद्यालय निरीक्षण

उन्होंने मध्य विद्यालय चक डुमरिया और उच्च माध्यमिक विद्यालय चक डुमरिया के विभिन्न वर्ग में शनिवार को छात्र-छात्राओं से सवाल- जवाब किया। छात्र- छात्राओं के स्तर को देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। वे अपनी कक्षा की किताब भी ठीक से नहीं पढ़ पा रहे थे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे हिंदी और अंग्रेजी धारा प्रवाह तरीके से नहीं पढ़ पा रहे हैं, उन पर विशेष मेहनत करने की जरुरत है। उन्हें इस लायक बनाया जाए कि वह हिंदी-अंग्रेजी धारा प्रवाह तरीके से लिखे और पढ़ सकें। उन्होंने सभी शिक्षकों को छात्र-छात्राओं में पठन- पाठन के स्तर में सुधार करने के लिए कहा है।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देश को नहीं मानने वाले एचएम व शिक्षक पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीईओ के निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय में कुल नामांकित 690 के विरुद्ध 312 एवं उच्च विद्यालय में 390 के विरूद्ध 81 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान स्कूल में साफ-सफाई में कमी दिखी। मध्य विद्यालय चक डुमरिया के परिसर, वर्ग कक्ष और शौचालय में गंदगी देखी गई। कई बेंच डेस्क अस्त-व्यस्त स्थिति में पाया गया।

साफ-सफाई के निर्देश

डीईओ ने कार्यालय कक्ष में लगे मोटर और चापाकल को अन्य जगह पर लगाने का एचएम को निर्देश दिया। निरीक्षण में उच्च विद्यालय के वर्ग नौ और दस के छात्र बिना ड्रेस के स्कूल में पाए गए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पोशाक व ड्रेस में आने के लिए एचएम से सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही स्कूल परिसर, वर्ग कक्ष और शौचालय की साफ-सफाई प्रतिदिन करने का निर्देश दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीईओ ने स्कूल निरीक्षण के दौरान क्या देखा?
डीईओ ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के पठन-पाठन स्तर पर नाराजगी जताई और पाया कि बच्चे अपनी कक्षा की किताब भी ठीक से नहीं पढ़ पा रहे थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।