सुपौल : पुरीख ने सहरसा को पराजित कर कप पर जमाया कब्जा

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल में आयोजित लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पुरीख और सहरसा के बीच खेला गया। पुरीख ने सहरसा को 3-2 से हराकर कप जीता। विजेता टीम को 11,500 रुपये का इनाम मिला, जबकि उपविजेता को 7,500 रुपये दिए गए। महिला फुटबॉल मैच अगले बुधवार को होगा।

सुपौल : पुरीख ने सहरसा को पराजित कर कप पर जमाया कब्जा

सुपौल, एक संवाददाता। कोसी स्पोर्टस क्लब बसबिट्टी-रामदत्तपट्टी द्वारा आयोजित लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को पुरीख बनाम सहरसा के बीच खेला गया। इसमें पुरीख की टीम ने सहरसा को 3 के मुकाबले 2 गोल से पराजित कर कप पर अपना कब्जा जमाया।

विजेताओं को इनाम

विजेता पुरीख की टीम को विजय सिंह द्वारा कप व नगद 11 हजार 500 की राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता सहरसा की टीम को आयोजन समिति के सचिव जहुरी प्रसाद यादव ने कप व 7500 रुपये नगद प्रदान किया।

मैच का विवरण

इससे पहले पहले हाफ में पुरीख की टीम पहले हाफ में 2 -1 से बढ़त बनाई हुई थी, जिसके बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक-एक गोल और दागे गए। इस क्रम में पुरीख की टीम अंततः 3 -2 से बढ़त बनाकर चैंपियन बनी।

आगे की प्रतियोगिताएं

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि वुधवार को महिला फुटबॉल का आयोजन दरभंगा बनाम मानसी के बीच होगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मौके पर मैच रेफरी शेख अब्दुल्ला, लायंस मेन अजय झा, शकल चंद्र पासवान, अध्यक्ष तजमुल हक, सचिव जहुरी प्रसाद यादव, उप सचिव अनंत कुमार भारती उर्फ विजय पासवान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व खिलाड़ी पिंकू कुमार उर्फ माराडोना, विद्याभूषण कुमार, उदघोषक चंद्रिका प्रसाद सिंह, संतोष वर्मा, मनोज सिंह ,पंचानंद मुखिया सहित अन्य मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फाइनल मैच किसके बीच खेला गया?
फाइनल मैच पुरीख और सहरसा के बीच खेला गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।